अभोली। गड़ौरा गांव में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह टोनी ने कहा कि सामाजिक न्याय आधुनिकता शिक्षा संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में पं. जवाहरलाल नेहरू का योगदान अमूल्य है। पूर्व पीएम की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान त्रिलोकी नाथ बिंद, रमाशंकर बिंद, नाजिम अली, सुरेश चौहान, संदीप दुबे, शक्ति मिश्रा, सरफराज अहमद, श्लोक मिश्रा, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी, मुनरा देवी आदि रहीं।