फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कांवड यात्रा में लापरवाही, अधीक्षक का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लापरवाही बरतना गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय को भारी पड़ गया। सीएमओ डाॅ. एसके चक ने जुलाई माह का वेतन रोक दिया। सीएमओ ने रविवार को गोपीगंज सीएचसी, पीएचसी लालानगर जंगीगंज सहित कांवड़ यात्रा मार्ग और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सावन में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए डीएम विशाल सिंह ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है। कांवड़ियों के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए टीम लगाई गई है। रविवार को सीएमओ सीएचसी गोपीगंज पहुंचे। आरोप है कि अधीक्षक की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों की मनमुताबिक ड्यूटी लगाई जाती है। इसे लेकर सीएमओ ने नाराजगी जताई। जुलाई माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी की इमरजेंसी और कांवड़ यात्रा में ड्यूटी एक साथ नहीं लगाई जाती है। इसके अलावा फार्मासिस्ट राम अचल आजाद के मुख्यालय पर निवास न करने पर वेतन रोका। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर जो ट्री गार्ड लगे हैं, उसमें नेम प्लेट नहीं है। वार्ड में सुशीला, ओम प्रकाश, मंयक कुमार, डा. पंचदेव, ओम प्रकाश मौर्या, पवन कुमार के न होने पर उनका एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें