वाराणसी प्रतापगढ़ रेल रुट के परसीपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र उर्फ भोले दुबे 32 निवासी रोटहा के रूप में की गई। युवक के जिंदा होने की आस में परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया।
रोटहा निवासी अरविंद दुबे उर्फ लल्लू के चार पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र धर्मेंद्र उर्फ भोले दुबे टेंट का कार्य करता था । बाजार में ही आफिस खोल रखा था और दूसरे कमरे में पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाती है । बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम वह परसीपुर रेलवे फाटक के पास अपने दोस्तों के साथ था । इस दौरान वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के लिए गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया । बन्द फाटक से ही वह पैदल क्रास करने लगा और ट्रेन की चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंचे भाई अवनीश दुबे ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई के रूप में की । उसके के दो पुत्र है।