फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, 11 बीएलओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर औराई तहसील क्षेत्र के 11 बीएलओ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया। एसडीएम की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की। घोसिया और खमरिया नगर में मतदाता पुनरीक्षण की ड्यूटी में लगे बीएलओ महीने भर बाद भी तहसील से बीएलओ किट नहीं ले गए।
विज्ञापन

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका भदोही, गोपीगंज, नगर पंचायत ज्ञानपुर, सुरियावां, नई बाजार, घोसियां और खमरिया में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। 20 सितंबर से 20 अक्तूबर तक चलने वाले पुनरीक्षण में 250 से अधिक बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। करीब 20 दिन से अधिक समय गुजर गए, लेकिन अब भी घोसिया और खमरिया नगर के 11 बीएलओ तहसील से बीएलओ किट तक नहीं ले गए। पूर्व में सख्त चेतावनी के बाद भी बीएलओ लापरवाह बने रहे। इसे देखते हुए एसडीएम औराई लाल बाबू दूबे ने यह कार्रवाई की।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
एसडीएम की संस्तुति पर बीएसए भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बीएलओ अनुुदेशक रामलाल मौर्य, शिक्षामित्र नीलम गुप्ता, सत्यभामा सिंह, सहायक अध्यापक अनामिका कुशवाहा, राजन जायसवाल, प्रामिश मौर्य, अंकिता सिंह, राजेश कुमार, शीतला प्रसाद, शांतिभूषण भरती और अंशु रानी का वेतन रोक दिया। कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेताया कि दो दिन के अंदर बीएलओ अपनी डयूटी पर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

नगर में नहीं पहुंचे बीएलओ, लोग नाराज
गोपीगंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, लेकिन नगर के कई वार्डों में आज तक बीएलओ नहीं पहुंचे। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। वार्ड 20 के सुरेश कौशल, शशि कौशल, रमेश, सुनील, सिद्धेश ने कहा कि 20 अक्तूबर तक सत्यापन कार्य होना है। अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, लेकिन बीएलओ नहीं आए। भविष्य में सभासदों के पास ही बैठकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर लिया जाएगा, जिससे वास्तविक मतदाताओं का नाम सूची में नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें