फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी फूटा लोगों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपीगंज में मानक के विपरीत नाला निर्माण पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गोपीगंज। पश्चिम मोहाल में नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी के लिए स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने निर्माण कार्य के जांच की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पहले से बनी नाली से पानी का निकास वर्षों से सुचारू रूप से होता रहा है। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा बिना किसी आवश्यकता के पुरानी नाली को क्षतिग्रस्त कर नई नाली का निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि मुख्य बाजार में जेसीबी मशीन से नाले की खोदाई कराई गई है।
जिससे निकला मलबा आधी सड़क तक फैला दिया गया है। इस कारण आवागमन बाधित हो रहा है और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि नाला निर्माण में मानक के विपरीत रद्दी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में नाली के पानी का बहाव छोटी चौमुहानी की ओर था। जिसे अब उल्टा करने की तैयारी की जा रही है। जिससे भविष्य में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेकर नाला निर्माण की जांच कराने और मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की।
यह भी कहा कि नाली के पानी का बहाव पहले की तरह ही रखा जाए। इस मौके पर श्रीकांत जायसवाल, संतोष अग्रहरी, राकेश बरनवाल, अर्जुन गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, दीपक पोहिला, राजकुमार, कमल नयन, नीरज, दीपक अग्रहरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें