ज्ञानपुर। औराई ब्लॉक के रतना गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। जिसमें नई बाजार ने रतना को हराकर चैंपियन बन गई। टूर्नामेंट में कुल 56 टीमों ने भाग लिया। करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक चले प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में रतना ने दिघवट और नई बाजार ने महाकाल स्पोर्टिंग क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबले में आठ ओवर के मैच में रतना ने छह विकेट खोकर 57 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी नई बाजार की टीम सातवें ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. अजय पटेल, अनिरुद्ध पटेल, सदानंद पटेल, संतोष पटेल, मनीष पटेल, कमलेश पटेल, बच्चन बिंद, आनंद पटेल आदि रहे।