जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको सफल बनाने के लिए न्यायिक और प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। शनिवार को विश्राम कक्ष में आयोजित बैठक में लोक अदालत को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वाद का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में आमजन को व्यापक स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। संवाद