फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नमामि शमीशान निर्वाण रूपम....शिवालयों में आस्था व विश्वास का अनूठा संगम

विज्ञापन
हरिहर नाथ मंदिर पर बाबा का जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नमामी शमीशान निर्वाणरूपं... विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं....पवित्र श्रावण माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में शिवभक्त बाबा की भक्ति में लीन दिखे। मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ा पड़ा। शिवालयों में आस्था और विश्वास का अनूठा संगम दिखा। जिले भर के 17 शिवालयों में करीब 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। भक्तों ने महादेव को बिल्व पत्र व गंगाजल अर्पित करने के साथ-साथ बिल्वपत्र और पुष्प अर्पित कर मंगल कामना की। आखिरी सोमवार को देखते हुए हाईवे पर भी विशेष अलर्ट रहा। आखिरी सोमवार होने के कारण मंदिरों से लेकर घरों में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन

भगवान शिव के अति प्रिय सावन माह के आखिरी सोमवार को श्रद्धा-विश्वास के प्रतीक महादेव के इस पावन प्रिय माह में मंदिरों पर भक्तों का जमावड़ा देखा गया। भक्तों ने देवाधिदेव का दर्शन-पूजन किया गया। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ के अलावा चौरी, भदोही, औराई, बाबूसराय समेत अन्य कई इलाकों के शिव मंदिरों पर भक्तों का हुजूम देखा गया।
काशी विंध्य प्रयागराज के मध्य स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम में सुबह से लेकर शाम तक दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। वहीं बाबा बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ, ओदारेश्वरनाथ, सुंदरवन के अलावा कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर समेत अन्य मंदिरों पर प्रातःकाल से ही कतार लग गई थी।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के साथ प्रमुख मंदिर और शिवालय में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भजन-कीर्तन का क्रम चलता रहा। सेमराधनाथ धाम के महंत पंडित करुणाशंकर दास ने बताया कि मंदिर में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। जिले के अन्य विभिन्न मंदिरों को मिलाकर 70 हजार शिवभक्तों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।
सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का दिव्य रुद्राभिषेक
औराई। भदोही-औराई मार्ग पर स्थित शिव मंदिर पर जहां मंदिर परिसर में सवा लाख रुद्राक्ष से बने शिवलिंग का पांच दिवसीय रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। सोमवार को मंदिर में विराजमान शिव और अन्य देवी-देवताओं की पूजा और जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। औराई मिर्जापुर रोड पर स्थित माता मंदिर पर मेले जैसा दृश्य लगा था। आखिरी सोमवार को भक्तों द्वारा परिसर में ही पूड़ी और पकवान भी बनाए जा रहे थे, जो मां को भोग लगाए गए। औराई कोतवाली के ठीक सामने हनुमान मंदिर और माधोसिंह घोसिया अमीर पट्टी,पुरुषोत्तमपुर, कोठरा उगापुर सहित विभिन्न मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही।

लालानगर। गोपीगंज क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर सोमवार को वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। टोल कर्मियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाप्रसाद वितरित किया। मौके पर टोल प्लाजा के राकेश रंजन, श्यामवीर सिंह, संगम मौर्य, शेखर, सुनील, दिनेश, रमन, मलकीत, मुकुंद आदि रहे। बाबूसराय। क्षेत्र के लालेश्वर महादेव मंदिर बाबूसराय में सावन के आखिरी सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के प्रमुख अनिल बनवाल समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।

जिले भर के मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहे। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी तैनात रहे। वहीं हाईवे के हर एक पॉइंट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। खासकर ऊंज व बाबूसराय सीमा के पास विशेष चौकसी रही। - अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें