घोसिया में क्रिकेट मैच का उद्धाटन करते अतिथि। संवाद
घोसिया। नगर के वार्ड नंबर एक में नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार की शाम शुभारंभ हुआ। 10 दिवसीय घोसिया प्रीमियर लीग का उद्घाटन समाजसेवी आकाश गुप्ता और तैरान शेख ने फीटा काटकर किया। उद्घाटन मैच नई बाजार और कटकापुर के बीच खेला गया। इसमें नईबाजार की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया।
उद्घाटन मैच नई बाजार और कटकापुर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नईबाजार की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 80 रन बनाए। जवाब में बैटिंग करने उतरी कटकापुर की टीम सात विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी। इस प्रकार नईबाजार की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया। आयोजक शहजाद अली उर्फ लौधर ने बताया कि 10 दिवसीय टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं। इसमें विजेता टीम को 60 हजार और उपविजेता को 40 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। मौके पर तौफिक अहमद, सोहेब अली, मोहम्मद शहजाद, नसीम, नसीरुद्दीन एवं सहनवाज आदि रहे।