फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चौराहे के पास युवक का मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे के पास शनिवार को 30 वर्षीय एक युवक का शव मिला। पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी। सुबह हाईवे के डिवाइडर पर एक युवक बेसुध पड़ा था। स्थानीय लाेगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंची। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पिछले कई दिनों से हाईवे डिवाइडर के आसपास घूमता और पड़ा रहता था। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर महाकाल का गोदना बना है। युवक के शरीर पर लाल रंग की शर्ट है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें