फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमैटिक वॉटर वेंडिंग मशीन लगाकर भूला नगर पंचायत, हो गई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकारी धन किस तरह से खर्च करके विभाग भूल जाते हैं, इसका नमूना जिले के नगर पंचायत ज्ञानपुर में देखा जा सकता है। यहां एक महीने पहले ही करीब साढ़े छह लाख रुपये से एक ऑटोमैटिक वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। मशीन से कुछ दिन लोगों को पानी मिला, लेकिन देखरेख के अभाव में यह खराब हो गई। तहसील, न्यायालय, केएनपीजी कॉलेज, पुलिस लाइन व अन्य विभागों में अपने काम से आने वाले राहगीरों को गर्मी के दिनों में ठंडा और शुद्ध पानी पिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने पहल तो अच्छी की थी, लेकिन उसके बाद शायद भूल गए। करीब एक महीने पहले ज्ञानपुर नगर में ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल तिराहे के पास ही एक ऑटोमैटिक वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी। मशीन जब शुरू हुई तो उसका लाभ करीब एक सप्ताह से ज्यादा दिनों तक लोगों को मिला। यहां सिक्का डालने पर बोतल में ठंडा और शुद्ध पानी मिलता था। बाद में पानी मिलना बंद हो गया। नगर के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को इस समस्या से अवगत भी कराया, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आसपास के लोग बताते हैं कि बोर ही खराब हो गया है। कड़ेदिन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पंचायत ज्ञानपुर के कर्मचारियों के पास इतना समय नहीं है कि मशीन सही करा सकें। सभासद रंजीत गुप्ता का कहना है कि अधिकारी चाहें तो एक दिन में मशीन बन जाए, लेकिन वे बेफिक्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें