फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान ईओ ने व्यापारियों संग की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत सुरियावां की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं व्यापारियों के साथ थाना प्रांगण में बैठक की। ईओ सोनल जैन ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ नाली है और उसके उपर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है। उसे तत्काल हटाया जाए। रेहड़ी पटरी दुकानदार, वाहन स्टैंड के लिए जगह सुनिश्चित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अतिक्रमण की हुई जमीन चिह्नित की गई है, कब्जाधारकों को नोटिस दिया जा रहा है। शेषथर गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मंडल, अवधेश कुमार, अजय मोदनवाल, अश्विनी कुमार, साहू करामतुल्लाह, कृष्णकांत विश्वकर्मा, रफीक मास्टर, बाबू प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें