फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना महामारी से बचने के लिए बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। इससे वह बीमारी से बचे रहेंगे। दो जिला अस्पताल, पांच सीएचसी, 17 पीएचसी संग पांच निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है। आयुष्मान योजना के लाभार्थी जन सुविधा केंद्रों पर नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाएं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोरोना से बचने के लिए युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाई जाए। बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्राथमिकता के साथ टीका लगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि गांवों में सभी को जागरूक कर वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनेगा। इसलिए योजना के लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवा लें। जिससे उन्हें पांच लाख तक का निशुल्क उपचार मिल सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सभी एएनएम और आशा वर्कर को निर्देश दिया गया है कि वह ग्रामीणों को जागरूक कर स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें