फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत संध्या के माध्यम से दिया सौहार्द का संदेश

Mon, 11 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार्यक्रम में भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) और सेंट मेरीज स्कूल नईबाजार के छात्रों ने नृत्य, गीत, संगीत, नाटक आदि प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि विधायक जाहिद बेग ने संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज से कटुता खत्म करने को हर वर्ग को आगे आना होगा।

 देश तभी तरक्की कर सकता है जब समाज का ताना बाना साथ रहे। इसके लिए सद्भाव कायम रखना जरूरी है जो इस प्रकार के मेल जोल बढ़ाने कार्यक्रमों से ही आएगा।


कार्यक्रम की शुरुआत सेंट मेरीज के बच्चों के स्वागत गान से हुआ। इसके बाद नेहा सिंह ने भजन प्रस्तुत किया। कालीन  बुनकर रोजन अली अंसारी ने अपने बांसूरी वादन से समां बांध दिया जिसका लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


 इसके अलावा तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में कश्मीरी नृत्य, असमी नृत्य, लोक नृत्य, गजल और देशभक्ति गीत की भी सभी ने सराहना की। बीच बीच में कमेडी से छात्रों ने लोगों को खूब हंसाया।

 कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शाहिद हुसैन ने विधायक  समेत अलग अलग क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे आईआईसीटी निदेशक प्रो.केके गोस्वामी, अब्दुल कादिर अंसारी,  कालीन निर्यातकगण हाजी जलील अंसारी, एसी बरनवाल, राजाराम गुप्ता, आमिर हसन  को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन मुशीर इकबाल ने लिया। जय प्रकाश गुप्ता, एचएन मौर्य, शिवसागर तिवारी, कमर मलिक, सैयद एखलाक, शहाबुद्दीन अंसारी, नीरज मिश्र, हाजी हसन अंसारी, हाजी नसरुद्दीन अंसारी, सैय्याज अंसारी, रतीश श्रीवास्तव, राशिद मलिक, डा.श्याम खन्ना, गुड्डू अंसारी, अलीशेर खां, राकेश पाठक, मसूद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें