फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत-संगीत और लघु नाटिका की बही सरिता

Tue, 17 Feb 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, ज्ञानपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्यादपट्टी स्थित जयहिंद शिक्षा निकेतन के बच्चों ने सोमवार  को धूमधाम से विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


 गीत संगीत और लघु नाटिका देख कर अतिथिगण बच्चों को शाबासी देने से खुद को नहीं रोक सके। वार्षिकोत्सव में विभिन्न कक्षाओं के बालक बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा को स्टेज के माध्यम से लोगों के सामने प्रस्तुत किया तो लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

गीत हो या संगीत या नृत्य सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने मजे कलाकारों की तरह प्रस्तुति दी। गणेश स्तुति, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


अतिथियों के स्वागत गीत साक्षी पांडेय, पूजा वर्मा, आकांक्षा पांडेय, राधा भारती, शर्मीली यादव व जुही सिंह ने प्रस्तुत किया। यमुना, आर्यन, गौरव, श्वेता, तनु, राजवीर, सत्यम, सोनाली ने फूलों का तारों का गीत सुनाया।

 अभिषेक पांडेय ने स्वामी विवेकानंद पर अपने संबोधन से लोगों का दिल जीत लिया। ओह माय फ्रेंड गनेशा में आर्यन मिश्रा ने गणेश की भूमिका में न्याय किया। 

जलवा जलवा गीत नेहा, सुहानी, अंजली और श्रेया ने सुनाया जबकि भक्ति गीत जहां डाल डाल पर रागिनी, सुरूचि, आर्या, प्रियंता, तनुजा व महिमा ने सुनाकर प्रतिभा का बखान कराया।

झूम बराबर झूम शराबी कौव्वाली को मुस्कान, प्रिया, वैष्णवी, विशाखा, किरन, आंचल और तनु ने प्रस्तुत किया। इंडिया वाले गीत शिशिर जायसवाल, रंजन दुबे, अंकित शुभम, दिनेश ने बखुबी गाया।

इसके अलावा भी कई गीत और नाटिका में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा.राजकुमार पाठक ने बच्चों की प्रस्तुति का बखान करते हुए उनके विकास में केवल विद्यालयों का ही नहीं अभिभावकों को भी गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

अध्यक्षता डा.रामशिरोमणि होरिल ने की। प्रबंधक सत्यशील जायसवाल ने मेहमानों का स्वागत किया। पीसी जायसवाल, शैलेंद्र दूबे टुन्ना, रामसहाय जायसवाल, राजेश जायसवाल, विनोद यादव, सीताराम गुप्त, राजीव गुप्ता, मुकेश शर्मा, पं.शिवलोचन तिवारी, पप्पू जायसवाल, कर्मराज किसलय, प्रिंस गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें