फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहरों ने मांगा भूमि और आवास

Fri, 24 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी से हैंडपंप, आवास और भूमि दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी उनकी उपेक्षा करते हैं।
विज्ञापन



संगठन के उप राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी वनवासी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मुसहर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। मुसहरों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी उनके साथ उपेक्षा का रवैया करते हैं, जिससे सरकार की ओर से चलने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


जिलाधिकारी से मांग किया कि उनके बस्ती में हैंडपंप, जमीन पर नाम, आवास की व्यवस्था की जाए। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उनके परिवारों को दिया जाए।

प्रदर्शन करने वालों में राजेश मुसहर, संजय मुसहर, इसरावती देवी, सीता देवी, माला देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, आशा देवी, गोली मुसहर, जिलाजीत, रामप्यारे, मोतीलाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें