साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े, जिंस, टीशर्ट और ईंट को बरामद किया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषणा किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बीते चार मई की रात आठ बजे शिवम मेरे घर के बगल बांस के कोठ के पास मेरी बहन को बुलाया। मेरे घर के उत्तर-पूर्व की तरफ गेहूं के कटे खेत में बहन को लेकर गया। शक होने पर मैं भी पीछे-पीछे गया। वहां जाकर देखा तो आरोपी उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देख वह गुस्सा हो गया।
बताया कि वहीं पर पड़े ईंट से शिवम के सिर पर कई वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक मैं वहीं खड़ा रहा, जब वह नहीं हिला-डुला तो चला गया। गिरफ्तारी टीम में धीरेंद्र श्रीवास्तव, हरिकेश यादव, राधेश्याम कुशवाहा, बृजेश सिंह, नागेंद्र यादव, हिमांशु सिंह, प्रवेश कुमार आदि रहे।