फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के असंतुष्ट सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 08 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा वित्तीय अधिकारों पर तत्काल रोक न लगीं तो जनता के धन की बर्बादी होगी।
विज्ञापन



नगर स्थित एक होटल में सभासदों ने एक प्रेस वार्ता कर इस आशय की जानकारी दी। असंतुष्ट सभासदों का नेतृत्व कर रहे सभासद शफीक अहमद ने बताया की प्रमुख सचिव समेत अधिकारियों को पालिका द्वारा जनरेटर, सोडियम लाईट, एलईडी लाईट आदि की खरीद में हुई भारी अनियमितता से अवगत कराया गया है।

सभासदों ने कहा की पूर्व में 37 सडकों के निर्माण में अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों ने जांच कराने की जहमत तक नहीं की। कहा की अनियमितता के साथ साथ पालिका में तानाशाही भी चल रही है। बोर्ड से विचार विमर्श किए बिना तमाम सड़कें बनवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बताया कि नूरखांपुर में इंटर लाकिंग उखाड़ कर सीवर लाइन बिछवाया गया। बाजार सलाबत खां से अजीमुल्ला चौराहे तक सीसी रोड उखाड़कर सीवर लाइन व इंटर लाकिंग निर्माण कराया गया। बगैर सभासदों से विचार के पालिका संबंधी मामले देखने के लिए अधिवक्ता नियुक्त किया गया और अब अधिवक्ता को खर्च के नाम पर मनमानी भुगतान किया जा रहा है।

 उपस्थित कुछ सभासदों ने बैठक रजिस्टर पर जबरजस्ती हस्ताक्षर कराने का आरोप भी लगाया है। शिकायती पत्र में प्रमुख सचिव से अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने साथ ही अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


 बैठक में एक दर्जन सभासदों के अलावा कई महिला सभासदों के पति मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शीघ्र ही वे डीएम से मिल कर बोर्ड के संचालन में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें