फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पालिका प्रशासन ने गंदगी को लेकर मंदिर समिति को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर पालिका परिषद ने बाबा बड़े शिव धाम मंदिर समिति को नोटिस जारी किया है। मंदिर परिसर व्याप्त गंदगी को लेकर लखनऊ से आई टीम की नाराजगी के बाद पालिका प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पालिका प्रशासन का आरोप है कि मंदिर में होने वाले शादी-विवाह के आयोजन के बाद मंदिर समिति की ओर से साफ-सफाई नहीं कराई जाती।
विज्ञापन

बाबा बड़े शिव धाम हर साल सहालग सीजन में हर दिन दो से तीन शादियां होती हैं। इस दौरान वर और वधू पक्ष की ओर से नाश्ते, पानी और भोजन के बाद गंदगी को यूं ही छोड़ दिया जाता है, जो मंदिर परिसर में फैला रहता है। बीते दिनों लखनऊ की एक टीम जिले में स्वच्छता मिशन की हकीकत जाने पहुंची थी। टीम जब बाबा बड़े शिव धाम परिसर पहुंची तो वहां व्याप्त गंदगी को देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए पालिका प्रशासन को फटकार लगाई और मंदिर की साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने मंदिर समिति को नोटिस जारी कर गंदगी की साफ-सफाई न कराने को लेकर जवाब मांगा है। समिति के सचिव राम कृष्ण खट्टू ने बताया कि नगर पालिका प्रसाशन ने गंदगी को लेकर नोटिस भेजा है। उन्होंने मंदिर आने वाले हर व्यक्ति से अपील की है कि मांगलिक कार्य के बाद वे गंदगी की सफाई कर बाहर कूड़ेदान में डाले। परिसर में कत्तई गंदगी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें