फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों की ठीक सुनवाई नहीं की तो कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रट सभागर में बुधवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश नहीं की जाएगी। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का निस्तारण संबंधित अधिकारी तत्काल करें और शिकायतकर्ता से फोन पर भी संपर्क करें। कहा कि जो अधिकारी शिकायतों के प्रति गंभीर नहीं है। शिकायत को लेकर उन्हें डिफाल्टर की श्रेणी कर दिया जाएगा। ऐसे अधिकारियों का वेतन तो रोका ही जाएगा और उनके प्रति विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। हर दिन पोर्टल को खोलकर देखा जाता है। शिकायतों का आकलन भी किया जाता है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें