फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सकल घरेलू उत्पाद में एमएसएमई की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत : जाहिद बेग

विज्ञापन
दीप प्रज्जवलित कर सेमिनार का शुभारंभ करते अतिथिगण। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
भदोही। देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की इंजन हैं। इस क्षेत्र को आज ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे विकास का इंजन तेजी से दौड़ेगा। इस क्षेत्र का भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी मायने रखती है। ये बातें इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) की ओर से शुक्रवार को होटल एचपीबी ग्रैंड में आयोजित वर्तमान में भारत-अमेरिका व्यापार में एमएसएमई क्षेत्र में अवसर और चुनौतियां विषयक सेमिनार में मुख्य अतिथि विधायक जाहिद बेग ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसएमई औद्योगिक उत्पादन में 45 प्रतिशत तथा कुल निर्यात में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं। तथा 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता हैं। इस क्षेत्र को और अवसर मिलने चाहिए जिससे ये कि अपनी क्षमता दिखा सकें।
आईएसीसी के चेयरमैन बेन एन जॉन ने कहा कि उनका संगठन भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। दोनों देशों के बीच विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के साथ गठबंधन के अलावा भारतीय और अमेरिकी सरकारों के साथ समन्वय स्थापित करती है। विशिष्ट अतिथि एलबीएस यादव निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि हम नए औद्योगिक अवसर दिलाने तथा नए रोजगार और औद्योगिक क्रांति लाने में सतत कार्य कर रहे हैं। इसके लिए कई स्तरों पर योजनाएं संचालित हैं।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग विंध्याचल मंडल वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इंडिया पोस्ट के अधीक्षक वाराणसी पश्चिमी मंडल योगेश कुमार मिश्र, डॉ. अनिता पोलिंग डे, यादवेंद्र कुमार रॉय काका ने संबोधित किया। संचालन विकास कुमार झा व शांतनु पॉल ने किया। इस दौरान प्रबंधक मुरलीधर महतो, उपाध्यक्ष खाकसार आलम, बीएन दुबे, अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष शमीम अंसारी, मानद सचिव असीम अंसारी, पीएम शर्मा, एके ठुकराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें