फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME मंथन आज : छोटे उद्योगों के बड़े सपनों को मिलेगा बड़ा मंच, एक मंच पर आएंगे अधिकारी, उद्यमी और जनप्रतिनिधि

Wed, 24 Sep 2025 12:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

MSME For Bharat: इस आयोजन में उद्योग में आने वाली चुनौतियों के समाधान के साथ-साथ निष्कर्म पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में 200 से अधिक एमएसएमई भाग लेंगे। इस मंथन से निकले निष्कर्ष से उद्योग की चुनौतियों और उसके समाधान पर बात होगी।
विज्ञापन
एमएसएमई फॉर भारत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएमएमई फॉर भारत क्षेत्रीय कॉन्क्लेव बुधवार को होगा। काॅन्क्लेव में जहां भावी उद्यम पर चर्चा होगी, वहीं वर्तमान की चुनौतियों से निपटने के तरीके निकाले जाएंगे। सरकार की नीतियां, उनसे लाभ पहुंचाने के माध्यमों पर भी अधिकारी अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन


भदोही के जलालपुर स्थित ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में शाम चार बजे कॉन्क्लेव का शुभारंभ केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। उनके साथ भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक भी होंगे। 

एमएसएमई का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख उद्यमी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद, ऑल इंडिया कार्पेट मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया कार्पेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यों के साथ अन्य एमएसएमई उद्यमी होंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत की हस्तियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर लाना है ताकि उत्तर प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास की दिशा में उपयोगी संवाद हो सके। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ और उद्यमी अलग-अलग सत्र में कल के एमएसएमई और चुनौतियों और अवसर विषय पर अपनी बात रखेंगे। 

पहला सत्र : कल के एमएसएमई पर होगी चर्चा
कार्यक्रम के पहले सत्र में कल के एमएसएमई विषय पर चर्चा होगी। इसमें ओबीटी के निदेशक राजेश कुमार, ऑल इंडिया कारपेट मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के पूर्व अध्यक्ष रवि पटौदिया, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के प्रशासनिक समिति सदस्य संजय गुप्ता होंगे। ये सभी कल के एमएसएमई पर अपनी बात रखेंगे।

दूसरा सत्र : चुनौतियों और अवसर पर बात
काॅन्क्लेव के दूसरे सत्र में स्थानीय चुनौतियां और अवसर विषय पर चर्चा होगी। इसमें भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) भदोही के निदेशक प्रो. राजीव कुमार वार्ष्णेय, सीईपीसी प्रशासनिक समिति सदस्य असलम महबूब और एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल अपनी बात रखेंगे।

यहां होगा कार्यक्रम
  • कार्यक्रम स्थल : ऑडिटोरियम, ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल, जलालपुर, भदोही।
  • दिनांक : 24 सितंबर, 2025, बुधवार
  • कार्यक्रम का समय : शाम 4 बजे से

कार्यक्रम के सहयोगी
  • स्टेट पार्टनर : उत्तर प्रदेश सरकार
  • ड्रिवेन बाई : किआ
  • शिपिंग एंड फुलफिलमेंट पार्टनर : निंबस पोस्ट
  • सह प्रायोजक : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग
विज्ञापन

नौ अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार व एक्सपो
26 शहरों के क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्स्पो व पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें