पहला सत्र : कल के एमएसएमई पर होगी चर्चा
कार्यक्रम के पहले सत्र में कल के एमएसएमई विषय पर चर्चा होगी। इसमें ओबीटी के निदेशक राजेश कुमार, ऑल इंडिया कारपेट मेन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के पूर्व अध्यक्ष रवि पटौदिया, कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के प्रशासनिक समिति सदस्य संजय गुप्ता होंगे। ये सभी कल के एमएसएमई पर अपनी बात रखेंगे।
दूसरा सत्र : चुनौतियों और अवसर पर बात
काॅन्क्लेव के दूसरे सत्र में स्थानीय चुनौतियां और अवसर विषय पर चर्चा होगी। इसमें भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) भदोही के निदेशक प्रो. राजीव कुमार वार्ष्णेय, सीईपीसी प्रशासनिक समिति सदस्य असलम महबूब और एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल अपनी बात रखेंगे।
नौ अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार व एक्सपो
26 शहरों के क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्स्पो व पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।