भदोही समेत पूर्वांचल के कई जिलों में स्थित कालीन व अन्य उद्योग से जुड़े लाखों श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसको लेकर सांसद डॉ. विनोद बिंद ने बड़ा कदम उठाया है। नई दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।
पीएम को सौंपे पत्रक में उन्होंने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य लाभ व अन्य सुविधाएं प्रदान करने को लेकर 200 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मांग की है। कहा कि भदोही, मिर्जापुर ,वाराणसी और जौनपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में परिवार कालीन कारोबार से जुड़े हैं।
श्रमिकों और उनके परिवारों को आवश्यक सामाजिक सुरक्षा और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में ईएसआईसी अस्पताल अगर भदोही में खुलेगा तो इसका बड़ा लाभ लाखों बुनकरों को मिलेगा। इसके अलावा जिले में 200 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की मांग भी की। इसके अलावा वे बिंद समाज की सामाजिक, आर्थिक समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।