ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाते सांसद डाॅ. विनोद बिंद। संवाद
- फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंगलवार को आयोजित समारोह के दौरान वाराणसी से पुणे के हड़पसर तक जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद और ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने यहां ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
सांसद ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन का ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर ठहराव होने से कालीन के कारोबारियों के साथ ही आमजन को भी सुविधा होगी। जिले में कई रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण जल्दी शुरू होगा। पिछली सरकारों और आज की सरकार में जमीन आसमान का फर्क है। पहले सिर्फ कागजों पर काम होता था, लेकिन आज धरातल पर दिख रहा है। आज एक क्लिक पर समस्याओं का समाधान होता है। इस दौरान एडीआरएम अशोक कुमार, सीनियर डीईएन आयुष कुमार, डीसीएम आलोक श्रीवास्तव, अधीक्षक अरविंद कुमार, संजय विंद, चेयरमैन घनश्याम गुप्ता, डॉ. आनंद मिश्रा, अश्वनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।