देवी चरण यादव की अध्यक्षता में शुरू हुए दो दिवसीय धरने के पहले दिन डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रमुख सचिव कार्मिक से मांगों के संबंध में कई बार बातचीत हुई। कई मांगों पर सहमति भी बनी लेकिन उन पर अभी तक आदेश जारी नहीं किए गए। वक्ताओं ने जूनियर इंजीनियरों का पे ग्रेड 4800 रुपये करने की मांग की। पूरी न होने पर 27 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष धर्मराज यादव, इंजीनियर शहजादे खां, कृष्ण गोपाल चंद्र, प्रकाश सिंह, विकास यादव, अरुण कुमार पांडेय, रामचंद्र, सुजीत कुमार यादव, हरि प्रसाद, अजय कुमार, नरेंद्र यादव, नवीन कुमार, देवी चरण यादव, आनंद सिंह, अरुण सिंह, चंद्रभूषण, सुभाष चंद्र, मनीष , डीके सिंह आदि मौजूद रहे।