फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं में सुधार कर समाज सुधार की दिशा में बढ़ें आगे : करुणाशंकर

विज्ञापन
किशुनदेवपुर हिन्दू सम्मलेन में बोलते करुणा शंकर दास जी महाराज। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक के किशुनदेवपुर में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुए पंच प्रण में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण आदि की शपथ ली। मुख्य अतिथि महंत करुणाशंकर दास ने कहा कि जो लोग दूसरे को सही रास्ते पर लाकर सुधार या जागरूक करना चाहते हैं, पहले उन्हें सुधरना होगा, क्योंकि बिना त्याग के बिना कोई बड़ा कार्य संभव नहीं है। लोगों को चाहिए कि समाज को जागरूक करने के पहले स्वयं अपने कार्यों से ऐसी मिसाल पेश करें कि लोग उनका अनुसरण करें।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक कमलेश ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुओं को जागृत करना है। कहा कि सनातन संस्कृति और सभ्यता की मजबूती और लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करना जरूरी है। मौके पर भाजपा नेता कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, ऋतुराज पांडेय, रवीश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें