मोढ़। भदोही-दुर्गागंज हाईवे पर सुरियावां थानाक्षेत्र के चौथार गांव के पास शनिवार शाम सात बजे बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी सुरियावां ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रोहित धईकार (25) निवासी रोही के रूप में हुई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। संवाद