फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उप निरीक्षक के परिजनों का मोटर दुर्घटना प्रतिकर का दावा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी पीएन श्रीवास्तव ने सड़क हादसे में मृत उप निरीक्षक नेमतउल्ला के मोटर दुर्घटना प्रतिकर के दावे को निरस्त कर दिया है। डेढ़ साल पूर्व चंद्रपुरा- डोमनपुर के पास घटना में मौत हो गई थी। अभियोजन के मुताबिक 25 अक्तूबर 2023 को पुलिस विभाग के उप निरीक्षक नेमतुल्लाह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अमवामाफी गांव पहुंचे। आरोप था कि वाहन ट्रक यूपी 63 टी 0135 के चालक के लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। उनके सहयोगी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सीएचसी गोपीगंज लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दिवंगत उप निरीक्षक की पत्नी सुब्बी परवीन संग बेटे अजीम, अर्श, अंजर निवासी ताजपुर, कुर्रा गाजीपुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर ट्रक मालिक जय कुमार यादव निवासी निवासी चंद्रपुरा और चालक अनिल निवासी देवरी गुलालपुर मिर्जापुर से मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिलाने की मांग की। दोनों अधिवक्ताओं ने उक्त प्रकरण में अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए। वादी के अधिवक्ता की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया जा सका कि ट्रक के धक्के से उप निरीक्षक की मौत हुई। संपूर्ण विवचना से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि याचीगण किसी प्रतिकर पाने के हकदार है। इसलिए पीठासीन अधिकारी ने उक्त याचिका को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें