फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्थिर हुईं गंगा, जलस्तर में मामूली गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। सप्ताह भर से बढ़ रहीं गंगा का जलस्तर बुधवार को स्थिर हो गया। शाम को जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई। बुधवार शाम पांच बजे तक गंगा का जलस्तर 76.490 मीटर पर आ गया। जलस्तर में मामूली कमी होने पर तटवर्ती क्षेत्र के लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मंगलवार शाम 3 बजे गंगा का जलस्तर 76.560 मीटर पर था। वहीं, बुधवार सुबह से जलस्तर में ठहराव होने लगा। ठहराव के बाद जलस्तर में मामूली कमी आई है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि गंगा का जलस्तर बुधवार सुबह 76.660 मीटर पर पहुंच गया था। हालांकि, जलस्तर में कमी पर उन्होंने कहा कि सही जानकारी कल मिलेगी। उधर, शाम 5 बजे गंगा का जलस्तर 76.490 मीटर पर आ गया है। सीतामढ़ी में गंगा में डूबी पक्की सीढ़ी से पानी नीचे खिसकने लगा है। हालांकि अभी जलस्तर में मामूली कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें