सुरियावां। क्षेत्र के हरिहरपुर में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। अयोध्या से आए कथावाचक पंडित विनीत महाराज ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। भक्तों ने भगवान की लीला के कथाओं का आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कहा कि सनातन संस्कृति ने हमेशा धर्म और संस्कारों को प्रति सजग रही है। हमारे बच्चों को भी हमें धर्म के प्रति हमेशा जागरूक रखना चाहिए। बताया कि भगवान ने धरती पर अवतार धर्म की स्थापना के लिए लिया, लेकिन अपने आचरणों से संस्कारों की सीख दी। राम और कृष्ण दोनों अवतारों में भगवान ने संस्कारों को अपनाने की सीख दी। बताया कि जब हम अपने बच्चों में संस्कारों का बीज रोपेंगे तो आने वाली पीढ़ी धर्म और संस्कार के प्रति सजग रहेगी। इस दौरान वरिष्ठप्रेम बिहारी उपाध्याय व यजमान संतोष उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, संदीप उपाध्याय व योगेंद्र उपाध्याय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने व्यासपीठ का विधिवत पूजा-अर्चन किया।