फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुंबई में सड़क दुर्घटना में जिले के मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के पट्टीबेजांव नौवापुर गांव की महिला और उसके मासूम बेटे की सोमवार को मुंबई के विरार में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। गांव निवासी प्रभुनाथ पाल का बेटा धर्मेन्द्र पाल परिवार संग नाला सोपारा रहता है। सोमवार को धर्मेन्द्र अपनी पत्नी कविता (32) और बेटे करस (3) को बाइक से लेकर विरार स्थित जीवदानी माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। मंदिर से कुछ दूर स्थित हाईवे पर टैंकर की चपेट में आने से कविता और उसके बेटे करस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र पाल को गंभीर चोट लग गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। करस दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें