फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फोन होते ही 30 मिनट में अस्पताल पहुंचेंगे डॉक्टर, हर केंद्र पर लगेगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मरीजों को 24 घंटे उपचार की सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस के साथ ही सभी सीएचसी पर तैनात ऑनकॉल चिकित्सकों की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर ऑनकॉल डॉक्टरों और विशेषज्ञों की सूची लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल से कॉल जाने के बाद डॉक्टरों को 30 मिनट के अंदर पहुंचना होगा। पहले इसके लिए 40 मिनट का समय निर्धारित था, लेकिन जिला अस्पताल के गेट पर बीते सप्ताह प्रसव होने की घटना के बाद नियम में बदलाव किया गया है। मरीज की हालत गंभीर होने पर यदि ईएमओ ने संबंधित डॉक्टर को कॉल नहीं किया, तो उससे भी जवाब मांगा जाएगा।
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय, भदोही सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही, सुरियावां, भानीपुर, डीघ, गोपीगंज और औराई में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। यहां अक्सर रात में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को चिकित्सक नहीं मिलते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को बार-बार शिकायतें मिलती रहती हैं। इसे देखते हुए सभी अस्पतालों के नोटिस बोर्ड और इमरजेंसी वार्ड के बाहर ऑनकॉल डॉक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर चस्पा किए जाएंगे। इससे रात में आने वाले मरीजों को उपचार कराने में सहूलियत होगी और डॉक्टरों से संपर्क करना आसान होगा। लापरवाही करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नोटिस बोर्ड पर बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र सर्जन, ऑर्थो सर्जन और महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञों की ड्यूटी की जानकारी दी जाएगी। ये डॉक्टर ओपीडी के बाद ऑनकॉल रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें 24 घंटे कॉल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें