फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मां-बेटी की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/ज्ञानपुर। जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में रविवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मां-बेटी को टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चील्ह थानाक्षेत्र के बल्ली परवा गांव निवासी सुरेश अपनी मां सुरदयी पत्नी छोटेलाल और बहन जाउतरी पत्नी राजेश खलुआं को बाइक पर बिठाकर भदोही से घर लौट रहे थे। वह हेलमेट पहने थे। जैसे ही बाइक औराई- भदोही मार्ग के लीलाधरपुर गांव के सामने पहुंची, उसी समय मिर्जापुर की ओर से जा रहा ट्रक भी आ पहुंचा। सड़क पर कीचड़ और पानी लगने से चालक गाड़ी को अपनी लेन से इधर-उधर किया। इससे बाइक ट्रक की साइउ से टकराते हुए पिछले पहिए के नीचे आ गया। जहां चालक सुरेश को चोटें आई, लेकिन मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया।
घोसिया से जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह भदोही के लिए लौट रहे थे, लेकिन घटना की खबर लगते ही वह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल रामजी यादव और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल सुरेश को सीएचसी भर्ती कराया गया, जबकि मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में लगी है। घटना की खबर लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर ज्ञानपुर के देवनाथपुर बाजार के सुंदरबन मोड़ के पास रविवार को अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चे घायल हो गए। भगवानपुर निवासी राजा (40) अपनी पत्नी मंजीता (30)और दो बच्चों विष्णु (8), एक बालिका को बाइक पर बिठाकर ससुराल सुरियावां के कस्तूरीपुर बाजार से घर भगवानपुर जा रहा था। सुंदरवन मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही कार की टक्कर से सभी घायल हो गए। इसमें आठ वर्षीय बालक विष्णु की हालत चिंताजनक देखकर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें