फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह छाई धुंध, शाम को गलन ने बढ़ाई ठंड

Fri, 21 Nov 2025 12:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
आईआईसीटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्पिक मैके कलाकार। स्रोत- आईआईसीटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। जिले में एक सप्ताह मौसम बदला है। रात के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की हुई वृद्धि हुई। बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में 0.9 और रात के तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह धुंध छाया रहा।
शाम होते ही गलन बढ़ गई जिससे ठिठुरन का अहसास हुआ। जिले में 13 नवंबर को रात का पारा 13 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद 14 से 19 नवंबर तक तापमान 12.9 से 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक सप्ताह बाद 20 नवंबर को रात का पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से अधिक समय से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। तापमान 10 से 11 डिग्री बीच रहा।
इस बीच पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण शाम को गलन का भी अहसास हुआ था।
पांच वर्षों में पहली बार नवंबर का तापमान करीब 10 से 11 डिग्री के बीच देखा गया। मौसम में उतार-चढ़ाव से सेहत पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
ठंड के असर के कारण लोग सुबह बिस्तर देरी से छोड़ते हैं। शाम को सूर्यास्त होने के बाद लोग अलाव जलाकर उसके पास बैठ जाते हैं। ऐसे मौसम में बच्चों के प्रति सतर्कता बेहद जरूरी है।
चिकित्सकों का मानना है कि उनकी त्वचा नरम होती है। मौसम परिवर्तित होने पर तुंरत बीमार पड़ते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि दक्षिण पूर्व हवा चलने के कारण रात के पारा में बुधवार की अपेक्षा 1.8 डिग्री की वृद्धि आई है।
विज्ञापन

हवा की दिशा बदलने से तापमान चढ़ा है। बृहस्पतिवार दिन का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रात का पारा रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें