फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल फूंका मोदी का पुतला

Fri, 12 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही मंत्री बेलगाम हो गए हैं। महात्मा गांधी का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का सम्मान न करें। कांग्रेस नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि भाजपा के लोग देश में सांप्रदायिकता बढ़ाकर देश में नफरत फैलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


 कभी धर्मांतरण तो कभी गांधी जी के हत्यारे को सम्मान देने का काम कर रहे हैं, जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सपा एवं भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। महमूद खां ने कहा कि भाजपा अच्छे दिन का सपना दिखाकर कुर्सी तो हासिल कर ली है, लेकिन कुर्सी पर बैठते ही उसके       मंत्री व सांसद देश की विकास की बात न करके देश में नफरत फैलाने         का काम कर रहे हैं। देश की सुरक्षा में लगे शहीद जवानों का पार्थिव शरीर रेलवे से भेजकर सेना के जवानों का अपमान किया।


पुतला दहन के दौरान कुलदीप श्रीवास्तव, सतीश चौबे, चंद्रशेखर त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, रामधन पांडेय, गुलजारी लाल उपाध्याय, बालमुकंद कसेरा, जयशंकर दूबे, शानू खां, फूलचंद्र बिंद, गुलाब दीक्षित, लवकुश नरायाण मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, महेश तिवारी, उमाशंकर यादव, अखिलेश सिंह, राजकुमार तिवारी, अनुपम अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, सुनील मिश्रा, नन्हेलाल, अकबर अली, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें