प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया। अभोली मंडल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में सदौपुर गांव में मन की बात चाय के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने एकत्र होकर मोदी की बातें सुनीं। इस मौके पर पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में युवाओं और किसानों की बात की और गांव-गांव पानी बचाने का अभियान शुरू करने का आह्वान किया। ज्ञानपुर मंडल मंडल में जिला उपाध्यक्ष पवन पांडेय की अगुवाई में ज्ञानपुर देहाती में कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा पाली मंडल में जिला महामंत्री विवेक दुबे और पंकज जायसवाल के नेतृत्व में उवारी गांव में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह औराई मंडल पूर्वी और पश्चिमी में क्रमश: हरिशंकर दुबे और कपिल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
अभोली संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो पर आने वाली मन की बात कार्यक्रम रविवार को अभोली के फत्तूपुर गांव में भाजपाजनों और ग्रामीणों ने चाय के साथ सुनी। 11 बजे से 11 बजकर 30 मिनट तक चले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर से रखे गए विभिन्न मुद्दों और विचारों को सुनकर लोग काफी खुश हुए। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता से सीधे जुड़कर अपनी बात को रख रहे हैं। इस मौके पर जीत नारायण गजऊ शुक्ल, डीपी तिवारी, आशुतोष, बद्री नारायण, ठाकुर प्रसाद, उमापति, नीलेश, सुजीत, राहुल, राजमणि पटेल, हेमंत शुक्ल, सीताराम, मुन्नीलाल आदि मौजूद रहे।