फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : कचहरी को उड़ाने की धमकी पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

विज्ञापन
पूर्वाभ्यास के दौरान कचहरी में बम हाेने की सूचना पर जांच करती डाग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते  क
विज्ञापन
सुबह के समय सायरन की आवाज, पुलिस, फायर ब्रिगेड, पीएसी, बम निरोधक दस्ते की टीम कचहरी में प्रवेश की तो बाहर लोगों को लगा कि कचहरी में हादसा हो गया है, पर यह पूर्वाभ्यास था।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे जब कचहरी परिसर खाली था तो सायरन की आवाज के बाद पहुंची पुलिस और अन्य टीमें भी कचहरी में जाने के बाद सुरक्षा और बचाव कार्य में जुट गई। अधिकारी माइक पर लोगों को बाहर निकलने के लिए कह रहे थे।
लोगों को बताया गया कि बम होने की सूचना है इसलिए बाहर निकल जाए। लोगों को बाहर निकालने के बाद टीमें बम खोजने में लग गईं।
कचहरी के पीछे की ओर संदिग्ध वस्तु होने की पर उस क्षेत्र की घेरेबंदी कर दी गई थी। इस दौरान एसपी सिटी नितेश सिंह , सीओ सिटी अमित कुमार, निरीक्षक अरविंद मिश्रा डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान डाॅग स्क्वाड की टीम ने संदिग्ध वस्तु को खोजा। बम निरोधक दस्ते की टीम ने संटी सबोटाज आदि से बम होने की पुष्टि की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते से बम डिस्पोजल विशेषज्ञ ने जाकर बम को निष्क्रिय किया। उधर कचहरी परिसर के दूसरे क्षेत्र में आग लग गई थी। जहांं पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें