फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगी संशोधित आरक्षण सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए संशोधित आरक्षण सूची को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों ने पूरे दिन माथापच्ची की। शनिवार को आरक्षण सूची जारी हो जाएगी। सीट बदलने को लेकर पूरे दिन सियासी सरगर्मी बढ़ी रही। इसके पूर्व दो मार्च को देर रात डीएम आर्यका अखौरी ने आरक्षण सूची जारी किया था, हालांकि हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब नए सिरे से प्रशासन संशोधित सूची जारी करेगा। पंचायत चुनाव की तैयारी करीब छह माह पूर्व से चल रही है। माह भर पूर्व शासन ने जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की, हालांकि एक-एक वार्ड और एक-एक गांव की आरक्षण सूची दो मार्च को जारी की गई। हाईकोर्ट में रिट दाखिल होने के बाद उक्त सूची को निरस्त कर 2015 के आधार पर दुबारा अनंतिम सूची जारी करने का आदेश दिया गया। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन शुक्रवार को पूरे दिन माथापच्ची में जुटा रहा। 546 ग्राम सभाओं में 271 गांव सामान्य महिला-पुरुष, 125 गांव एससी महिला- पुरुष और 150 गांव पिछड़ी जाति के महिला -पुरुष के लिए सुरक्षित हुए है। अब प्रशासन एक-एक गांव का आरक्षण तय होना है। जिला पंचायत सदस्य के 26 और बीडीसी के 661सीटों के लिए भी आरक्षण किया जाएगा। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि संशोधित आरक्षण की अनंतिम सूची शनिवार को जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें