फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 99.56 फीसदी पड़े वोट

Fri, 04 Mar 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
1162 मतों के सापेक्ष 1157 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभोली और सुरियावां ब्लॉक में शत प्रतिशत मतदान हुआ। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का अवलोकन करते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही जिले के छह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ।

 जैसे-जैसे समय गुजरा मतदाताओं की संख्या बढ़ती रही। दोपहर दो बजे के बाद इक्का-दुक्का मतदाता ही अपना वोट डालने के लिए पहुंचे।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्धारित समय चार बजे के बाद पोलिंग पािर्टयां स्ट्रांग रूम पर पहुंची। प्रशासनिक आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले के 1162 मतदाताओं में से 1157 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 डीघ ब्लॉक में 188 मतों में से 187 वोट पड़े। औराई ब्लॉक में 261 मतों में से 260, सुरियावां में 133 में 133, अभोली में 102 में 102, ज्ञानपुर में 205 में 204 और भदोही के 273 में से 271 वोट पड़े। अभोली और सुरियावां ब्लॉक में शत प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया, जबकि भदोही में दो, औराई, डीघ और ज्ञानपुर में एक-एक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। चुनाव का जायजा लेने के लिए प्रेक्षक सचिन सिन्हा, डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी पीके मिश्रा भी जिले में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें