फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA विजय मिश्र: एमएलसी रामलली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बढ़ाया दबाव, तलाश तेज

Mon, 17 Aug 2020 05:50 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बाहुबली विधायक विजय मिश्र को जेल भेजने के बाद रिश्तेदार की संपत्ति कब्जा करने की सह आरोपी विधायक की पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं। यद्यपि गत दिनों एमएलसी के गनर ने प्रयागराज में उनके लापता होने की तहरीर दी थी, जिसे पुलिस ने छिपने का स्टंट मात्र करार दिया है।

विज्ञापन


विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त को गोपीगंज कोतवाली में विधायक, उनकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ मकान कब्जा करने और अन्य संपत्ति को बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मध्य प्रदेश से विधायक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। उनके पुत्र विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगाई है। जबकि आरोपी मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने सक्रियता बढ़ा दी है। 

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि एमएलसी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। एमएलसी के गनर की ओर से उनके लापता होने की तहरीर देने के सवाल पर एसपी ने कहा कि वह लापता नहीं हैं, केवल गिरफ्तारी से बचने के लिए कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें