फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रन फॉर यूनिटी में बच्चों संग दौड़े विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर मंगलवार को भाजपा की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों संग विधायक, प्रमुख और भाजपा नेताओं ने भी दौड़ लगाई। बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन

पंडित गुलाबधर मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला खिलाड़ियों, स्कूली बच्चे दौड़ लगाते हुए मिर्जापुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के लिए बलिदान करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद निर्मला पासवान, विशिष्ट अतिथि ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने भी इस दौरान दौड़ लगाई।
विधायक ने कहा कि 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती मनाई जाती है, लेकिन दीपावली पर्व को लेकर दो दिन पूर्व इसका आयोजन हुआ। आयोजन को सकुशल कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, डीघ ब्लॉक संचालन समिति के प्रभारी मनोज मिश्रा, आयोजक अखिलेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप सिंह, चैयरमैन जितेंद्र गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, डॉ. आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें