फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी सामूहिक दुष्कर्म की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वाराणसी की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विवेचक के न आने पर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 18 जून निर्धारित कर दी है। 26 मई को पीड़िता के अधिवक्ता की ओर से मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में विवेचक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर 16 जून को विवेचना अधिकारी को तलब किया था। मंगलवार को पीड़िता और उसके अधिवक्ता कोर्ट आ गए, लेकिन विवेचना अधिकारी नहीं पहुंचे। बताते चलें कि तीन माह पूर्व बनारस की एक महिला ने एक विधायक समेत कुनबे के छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 161, 164 का बयान होने के बाद पुलिस ने विवेचना में विधायक समेत पांच लोगों को क्लीनचिट दे दी थी। महिला के अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला, स्वामीनाथ मिश्र ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें