फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म : गर्भवती होने पर आरोपी ने बुलाया, नशीला पदार्थ खिला कर दी ये हरकत; जानें मामला

Wed, 19 Feb 2025 06:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

इस मामले की पीड़िता अब एसपी के पास पहुंच गई है। उसने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि थाने की पुलिस कार्रवाई से इनकार कर रही है। एसपी ने जांच करा एक्शन लेने की बात कही है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानपुर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। महिला थाना, ज्ञानपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने पर कार्रवाई नहीं हुई। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के साथ पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि ज्ञानपुर के सिंहपुर से सटे गांव में उसकी रिश्तेदारी है। वहीं का रहने वाला युवक घर आते-आते नजदीकी बना लिया। उसी दौरान बातचीत करते हुए प्रेम हो गया। 

बताया कि 2022 से शुरू हुई बातचीत के बाद शादी का आश्वासन देकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इससे वह गर्भवती हो गई। पता चलने पर वह परेशान हो गई। 17 नवंबर, 2024 को कोर्ट मैरिज का आश्वासन देकर उसे बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर राजकोट जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब उसका प्रेमी शादी से इनकार कर रहा है। पैसे लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा है। उसके परिवार के सदस्य भी धमकाते हैं। 18 दिसंबर, 2024 को उसे एक बच्चा हो गया। अब गांव में भी लोग रहने से मना कर रहे हैं।

कहा कि महिला थाना और कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। न्याय न मिलने पर वह कोई कदम उठा सकती है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर विष्णुप्रभा सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सीडीआर मंगाई गई है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें