फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः ग्राहक सेवा केंद्र लूटने आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एक गिरफ्तार, चार फरार

Mon, 27 Apr 2020 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
भदोही के सुरियावां के विजईपुर में बाइक लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ भदोही भूषण वर्मा एवं सुरियावां थाने की पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
पुलिस से बचने के लिए भाग रहे बदमाशों ने बाइक न देने पर एक युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घटना भदोही जिले के सुरियावां थानाक्षेत्र के विजईपुर गांव में सोमवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की है।
विज्ञापन


एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की नीयत से आए थे। सभी अंतरजनपदीय बदमाश थे। एक बदमाश पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सुरियावां थानाक्षेत्र के मतेथू बाजार में पांच बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

उसी समय सुरियावां की ओर से आ रहे एसओ विजय प्रताप ने उन्हें देखा और पूछताछ की। पुलिस को देख अन्य बदमाश खिसकने लगे। इस पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। इसी बीच दो बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़कर उधर से गुजर रहे हरीपट्टी गांव निवासी अजय यादव की बाइक पर जबर्दस्ती बैठ गए और असलहा से धमकाकर आगे चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


विजयीपुर मोड़ के समीप अजय की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उसी दौरान भावापुर गांव का दिलीप सिंह (30) बाइक से कहीं जा रहा था। वहां खड़े एक बदमाश ने दिलीप को रोक कर बाइक मांगी। उसके मना करने पर बदमाश ने दिलीप के पैर में गोली मार दी। लहूलुहान दिलीप वहीं गिर पड़ा और बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया।

घायल युवक को एंबुलेंस से ज्ञानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत चिंताजनक देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर एएसपी आरके वर्मा, सीओ भूषण वर्मा और सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर शाम घायल दिलीप सिंह की बाइक ऊंज क्षेत्र में बरामद हुई। 




 
विज्ञापन

जौनपुर में 1.57 लाख लूटकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अभिलाखपुर गांव के पास से सोमवार दोपहर फिनो बैंक के संचालक से 1.57 लाख रुपये लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के रुपये और बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली। 

क्षेत्र के भोड़ा गांव निवासी अनुपम जायसवाल भोंडा बाजार में फिनो बैंक का संचालन करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे  वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक से एक लाख रुपया निकालकर और एक दोस्त से 57  हजार रुपये लेकर घर आ रहे थे।
 
वह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भोंडा लगधरपुर मार्ग पर अभिलाखपुर गोदाम के पास पहुंचे थे, तभी बाइक सवार दो  बदमाशों ने असलहा सटाकर  रुपयों से भरा बैग लूट लिया और भागने लगे। सामने से आ रहे सुरेरी थाने पर तैनात सिपाही विनोद सिंह ने बदमाशों का पीछा किया।
 
सिपाही को पीछा करता देख बाइक चला रहा बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर कदीहद गांव के पास झाड़ियों में छिप गए। इधर, सिपाही विनोद सिंह सूचना नेवढ़िया थानाध्यक्ष को देते हुए बदमाशों का पीछा करते जंगल तक पहुंच गए।
 
पीछे से  नेवढ़िया थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरे बदमाश का पता नहीं चला। बदमाश के पास से लूट के 1.57 लाख रुपये बरामद हो गए। बदमाश ने अपना नाम चंदन सिंह, निवासी हरिभानपुर, थाना कपसेठी बताया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया ने बताया कि दूसरे बदमाश की भी तलाश की जा रही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें