फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर लौट रहे युवक के वाहन का बदमाशों ने शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर नहरा के पास बाइक सवार बदमाशों ने बोलेरो सवार युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने बोलेरो का शीशा तोड़कर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह बोलेरो सवार बचकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा निवासी चंद्रेश तिवारी रविवार की देर शाम अपनी चार पहिया वाहन से घर लौट रहे थे। वे अपनी बोलेरो में अकेले ही थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे त्रिलोकपुर नहरा से कुछ दूर आगे बढ़े होंगे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनकी तरफ का शीशा किसी वस्तु से तोड़कर घटना को अंजाम देना चाहा। बदमाशों को हमला करते देख चंद्रेश तिवारी समझ गए और वे अपनी गाड़ी तेजी से भगा दिए और अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए। सोमवार की सुबह चंद्रेश तिवारी ने औराई कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया। घटना के बाद पुलिस ने सीसी कैमरा को भी खंगालना होना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें