फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिर्जापुर पुलिस ने सराफा कारोबारी को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज पुलिस चौकी के बगल स्थित सराफा कारोबारी अरविंद कौशल बंटी को रविवार को सादी वर्दी में पहुंची मिर्जापुर पुलिस पकड़कर ले गई। पुलिस कोतवाली गोपीगंज ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

25 से 30 साल पुराने लेनदेन के मामले में कार्रवाई की गई। वहीं व्यापारी के भाई दीपक कौशल ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच और जान माल और फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर के गणेशगंज मुहल्ले के एक सराफा कारीगर की तरफ से कारोबारी पर आरोप लगाया गया कि लगभग 25 से 30 वर्ष पहले सराफा से जुड़े आभूषण बनाने के लिए सोने का लेनदेन किया गया था। जिसका हिसाब-किताब अभी तक नहीं किया गया। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि सराफा कारोबारी और कारीगर के बीच लेनदेन का मामला है। पूछताछ के लिए पुलिस लेकर आई है। उधर, कारोबारी को उठाने की सूचना से व्यापारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें