गोपीगंज में सड़क चौड़ीकरण के लिए नाप करते पीडब्ल्यूडी के लोग। संवाद
लालानगर। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग का दोनों तरफ करीब नौ मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। बुधवार को पीडब्ल्यूडी की टीम गोपीगंज मिर्जापुर तिराहे से लेकर काली मोहाल तक सड़क के चौड़ीकरण करने के लिए दोनों तरफ नापी की। पीडब्ल्यूडी की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। चौड़ीकरण में 150 अधिक पटरी दुकानदार हटाएं जाएंगे। गाेपीगंज-मिर्जापुर सड़क वर्तमान में सड़क 33 मीटर चौड़ी है। अब इस सड़क को दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क की कुल 36 मीटर चौड़ी हो जाएगी। इसके अलावा डेढ़-डेढ़ मीटर की पटरी और डेढ़-डेढ़ मीटर की नालियां बनाई जाएंगी। अधिकारियों ने बुधवार को सड़क के मध्य से माप कराकर लाल स्याही से निशान लगाए। चौड़ीकरण की जद में आने वाले 150 से अधिक पटरी दुकानदार इससे प्रभावित होंगे। बताया जा रहा है कि यह अतिक्रमण है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। गोपीगंज-मिर्जापुर तिराहा शाम को पार करने में आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है। इस मौके पर राजस्व टीम के लेखपाल बेलाल अहमद अंसारी, पुलिस कर्मी के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।