फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मिर्जापुर और गोपीगंज ने अगले दौर में बनाई जगह

विज्ञापन
गोपीगंज में फुटबाल की विजेता टीम और खड़े अति​थि । स्रोत आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के पड़ाव स्व गुलाब मिश्रा इंटर काॅलेज के मैदान में स्व. रामभिलाख सिंह स्मृति नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार की रात हुआ। पहले दिन जूनियर वर्ग में मिर्जापुर और गोपीगंज की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका गोपीगंज के चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता और डीघ ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग में गोपीगंज-मुंसीलाटपुर और भदोही-मिर्जापुर के बीच मैच खेले गए।
इसमें गोपीगंज और मिर्जापुर की टीमों ने लगातार दो सेट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अतिथियों ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन

मौके पर आयोजक विनोद सिंह और कोच चंचल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें