फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही में न्यूनतम पारा अधिकतम से 1 डिग्री अधिक, हल्की बूंदाबांदी , गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गर्मी की मार झेल रहे लोगों को रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली। बीते दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच जिले के विभिन्न स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। कहीं पर सड़क भीगी तो कहीं पर धूल उड़ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भदोही में न्यूनतम पारा अधिकतम से 1 डिग्री अधिक रहा। बारिश से तापमान गिरने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने सोमवार से पांच जुलाई तक हल्की से मध्य बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान तापमान में चार डिग्री की गिरावट भी आएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिले के चौरी, गोपीगंज, भिदिऊरा में हल्की बारिश हुई। जबकि रजपुरा चौराहे से सर्रोई, औराई, भदोही, ज्ञानपुर में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। वहीं ऊंज, सुरियावां, मोढ़, जंगीगंज, सीतामढ़ी, अभोली, दुर्गागंज में बादल उमड़ घुमड़ कर निकल गए। शाम के वक्त ऐसा मौसम रहा कि खूब बारिश होगी, लोग बाजार का काम जल्दी निबटा कर घर पहुंच गए। मौसम तो ठंडा हुआ लेकिन रात में बिजली की कटौती ने उमस भरी गर्मी का एहसास कराया। बिजली की आंख मिचौली से लोगों की रात में दिक्कत हुई जरूर हुई, लेकिन मौसम ठंडा होने से लोगों ने कमरे की खिड़की, दरवाजे खोलकर चैन की नींद ली। रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का जमघट होने लगा। जो पूरे दिन मंडराता रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक महिलाएं छत पर बैठ कर ठंडी ठंडी हवाओं का लुफ्त उठाया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 22 किमी के रफ्तार से पछुआ हवाएं चली। बताया कि सोमवार से पांच जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का संयोग बन रहा है। इस दौरान तापमान में चार डिग्री की गिरावट भी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें